Viral Video: अपना ऑफिस दिखाने ले गई बेटी, माता-पिता की खुशी ने जीता लाखों लोगों का दिल

सफलता तभी पूरी होती है, जब हम उसमें अपने माता-पिता को भी शामिल करें और उन्हें वह दिन दिखाएं जिनके सपने वे कभी देखा करते थे। हाल में एक लड़की को कुछ ऐसी ही सफलता मिली है। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक बेटी अपने माता-पिता को पहली बार अपने ऑफिस उन्हें घुमाने के लिए ले गई। जिसका वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। दीपिंटी ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि वे अपने माता-पिता को गूगल के बेंगलुरु कैंपस दिखाने ले गई थीं।

लड़की के ऑफिस में उसके माता-पिता

लड़की के ऑफिस में उसके माता-पिता (Instagram/@buffering_to_bright)

लड़की ने ऑफिस में किया अपने माता-पिता का स्वागत

दीपिंटी गूगल में क्लाउड इंजीनियर के तौर पर काम करती हैं और वे नेपाल की राजधानी काठमांडू की रहने वाली हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिंटी अपने माता-पिता का ऑफिस के गेट पर स्वागत करती हैं। इसके बाद वह उन्हें ऑफिस का पूरा कैंपस घुमाती हैं और अलग-अलग जगहों के बारे में उन्हें बताती हैं।

End of Feed