Cute Video: स्कूल में बच्ची ने की ऐसी प्रार्थना, क्यूटनेस देख यूजर्स हुए फिदा, कहा - बच्चे मन के सच्चे

सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्कूल प्रेयर के दौरान एकदम मस्त-मौला टाइप प्रार्थना कर रही है। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि इसीलिए कहा गया है बच्चे मन के सच्चे होते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कूल प्रेयर के दौरान बच्ची ने की प्रार्थना
  • क्यूटनेस देख दिल हार बैठेंगे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Little Girl Cute Video: आज भी स्कूल की यादें हमारी जिंदगी का एक अनमोल हिस्सा हैं। वो बचपन के दिन, वो बेफिक्र दोस्ती और वो शरारतें हमें हमेशा मुस्कुराने पर मजबूर कर देती हैं। बचपन का वो समय, जब जिम्मेदारियों का कोई बोझ नहीं होता था, बस मस्ती और खेलकूद ही जीवन का हिस्सा थे। स्कूल के दिनों की मासूमियत आज भी हर किसी के दिल में बसी हुई है। हाल ही में वायरल हुई एक वीडियो ने इसी मासूमियत को फिर से ताजा कर दिया है।

Little Girl Cute Video

प्रार्थना करते हुए बच्ची का क्यूट वीडियो हुआ वायरल (X)

इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची स्कूल की सुबह की प्रार्थना सभा में “इतनी शक्ति हमें देना दाता” गाते हुए नजर आ रही है। उसकी आंखें बंद हैं और हाथ जोड़े हुए हैं, जैसे वो पूरी भक्ति के साथ प्रार्थना कर रही हो। इस बच्ची का जोश और लगन देखने लायक है। वह अपने आसपास की दुनिया से बेखबर, बस अपने गीत में मग्न है। इस मासूमियत ने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। वास्तव में, यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि स्कूल के दिनों की मासूमियत और खुशी कभी भुलाई नहीं जा सकती।

End of Feed