VIDEO: सड़क पर उतरा विशालकाय 'पांडा', स्कूटी चलाते देख दंग रह गए लोग, देखने वालों की लग गई लाइन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पांडा का बड़ा सा कॉस्ट्यूम पहनकर सड़क पर स्कूटी चलाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। नजारा देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है, जो लोगों का दिन बना देता है। कभी डांस तो कभी मजेदार प्रैंक। लेकिन, कई बार ऐसे वीडियो (Funny Video) भी देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। जबकि, कुछ मामले काफी हैरान करने वाले होते हैं। लेकिन इस बार इंटरनेट पर एक विशालकाय पांडा के स्कूटी राइड का वीडियो खूब धूम मचा रहा है। अगर आपने भी अपने दोस्तों के मुंह से 'आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा' वाला डायलॉग सुना है, तो यह वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

End of Feed