'एक हफ्ते बाद मिला अपॉइंटमेंट', जर्मनी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारतीय महिला का दावा, Video हुआ वायरल

जर्मनी की हेल्थकेयर व्यवस्था को लेकर भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने दावा किया कि डॉक्टर से मिलने के लिए उन्हें एक हफ्ते तक इंतजार करना पड़ा।

जर्मनी को दुनिया के विकसित देशों में गिना जाता है और वहां की स्वास्थ्य सेवाओं की भी अक्सर तारीफ होती है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो (Viral Video) ने लोगों को सोच में डाल दिया है। वीडियो में एक भारतीय महिला ने दावा किया कि जर्मनी में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेना इतना आसान नहीं है। उन्हें अपने पति के इलाज के लिए करीब एक हफ्ते तक इंतजार करना पड़ा।

Germany Healthcare System Video

महिला ने वीडियो शेयर कर बताया अपना अनुभव (Instagram/@simran.with.shivam)

महिला ने वीडियो के जरिए शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

इस वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम पर @simran.with.shivam नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में सिमरन कौल अरोरा बताती हैं कि जर्मनी आने से पहले उन्हें लगता था कि यहां की हेल्थकेयर सिस्टम बहुत अच्छी होगी लेकिन जब उनके पति शिवम की आंख में इंफेक्शन हुआ, तब उनका अनुभव उम्मीद से बिल्कुल अलग निकला।

End of Feed