Video: AC की हवा खाने के लिए महिला ने बुक किया होटल रूम, गर्मी से निपटने का यह अनोखा तरीका हुआ वायरल

देश में बढ़ती गर्मी ने लोगों को नए-नए तरीके सोचने पर मजबूर कर दिया है। हाल ही में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उसने गर्मी से बचने का काफी अलग तरीका अपनाया।

भारत में गर्मी बढ़ती जा रही है। सूरज अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। देश में पड़ रही भीषण गर्मी लोगों से झेली नहीं जा रही है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग कोई ना कोई उपाय करते नजर आ रहे हैं। गर्मी को हराने के लिए लोग नए-नए तरीके सोच रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक महिला ने गर्मी से निपटने का ऐसा जुगाड़ निकाला कि अब उसकी चर्चा पूरे इंटरनेट पर हो रही है।

Booked a hotel for AC Bengaluru womans unique way to beat the heat video

गर्मी से परेशान महिला ने किया गजब जुगाड़, एसी के लिए होटल में बिताया पूरा दिन (Instagram/@priyaa.pall)

ये भी पढ़ें:

गर्मी से निपटने के लिए महिला ने निकाला यह तरीका

बेंगलुरु की रहने वाली इस महिला का नाम प्रिया पाल है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Video) शेयर किया, जिसमें वे होटल में चेक इन करती नजर आ रही हैं। इसमें खास बात यह है कि महिला ने होटल का कमरा सिर्फ इसलिए बुक किया था ताकि वह होटल के कमरे में पूरे दिन AC की हवा खा सके और इस भीषण गर्मी से राहत पा सके। महिला ने वीडियो में यह भी बताया कि उसने यह होटल का कमरा अपने घर के पास ही बुक किया था। इस गर्मी में घर बिल्कुल भट्टी बन गया था। ऐसे में घर पर बिना AC के रहना मुश्किल था।

End of Feed