Shadi Ka Video: दुल्हन के सामने दूल्हा ने अपने डांस से उड़ाया गर्दा! शादी में आए मेहमान भी पीटने लगे ताली

Funny Wedding Video: एक वायरल वीडियो में दूल्हा खुशी में दुल्हन को गोद में उठाकर डांस करता है, उसका बेहतरीन डांस देख शादी में आए मेहमान भी ताली बजाने लगते हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Shadi ka Video: शादी का दिन हर किसी के जीवन में बेहद खास और यादगार होता है। इस दिन को अलग और अनोखा बनाने के लिए लोग कई तरह की तैयारियां करते हैं। कोई सजावट पर खास ध्यान देता है तो कोई एंट्री को खास बनाने की कोशिश करता है। इस समय इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस वायरल वीडियो में दूल्हे का डांस देख आप भी उसके फैन हो जाएंगे। यकीन ना हो तो एक बार आप यह वीडियो जरूर देखिए।

funny wedding video

खुशी में झूमता दूल्हा बना मजाक (Photo: Instagram/rohit_dancer633)

दूल्हा पूरे जोश के साथ अपनी दुल्हन के सामने करता है डांस

इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी शादी के दौरान इतना खुश नजर आता है कि वह खुद को रोक नहीं पाता और डांस करने लगता है। शादी का माहौल भी काफी खुशनुमा होता है, चारों तरफ संगीत और खुशी का माहौल बना होता है। दूल्हा पूरे जोश के साथ अपनी दुल्हन के सामने डांस करता है। उसका उत्साह देखकर वहां मौजूद लोग भी खुश हो जाते हैं। इसी बीच वह अचानक दुल्हन को गोद में उठा लेता है और उसे घुमाने लगता है। दुल्हन भी मुस्कुराते हुए इस पल को एंजॉय करती है और दूल्हे का साथ देती है।

End of Feed