Funny Video: शख्स में घुस गई हनी सिंह के साथ-साथ नाना पाटेकर की आत्मा, High Heels गाने को ऐसे गाया कि छा गया बंदा

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह नाना पाटेकर की आवाज में हनी सिंह का गाना गा रहा है।

Funny Video: अगर किसी को टैलेंट की तलाश है तो वह सोशल मीडिया पर एक नजर रोज घुमाए, आए दिन उसे ऐसे-ऐसे लोग मिलेंगे, जिनमें टैलेंट कूट-कूटकर भरा होता है। कई लोग तो बेहद ही खास टैलेंट के मालिक होते हैं। हाल में एक ऐसे ही टैलेंटेड शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसने संगीत की दुनिया में एक नई क्रांति ला दी है।

Funny Video of a Man who sing honey singhs high heels Song in nana patekar voice

नाना पाटेकर की आवाज में हनी सिंह का गाना गाते दिखा शख्स (Instagram/@aryanvision__)

नाना पाटेकर की आवाज में शख्स ने गाया हनी सिंह का गाना

दरअसल, इस शख्स ने मजे-मजे में हनी सिंह के गाने को नाना पाटेकर की आवाज में गाकर दिखाया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने दोस्तों के साथ उनकी महफिल में बैठा हुआ है और अपने टैलेंट का बेहद ही खास नमूना दिखा रहा है। वीडियो में उसे हनी सिंह का गाना High Heels के रैप को नाना पाटेकर की आवाज में गाते हुए सुना जा सकता है। उसके इस रैप को सुनकर बिल्कुल ऐसा ही लग रहा है जैसे सचमुच में नाना पाटेकर ही इस रैप को अपने अंदाज में गा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

शख्स ने दोस्तों के बीच जमाया गजब का माहौल

शख्स के साथ बैठे उसके कुछ दोस्त उसके इस गाने में साथ दे रहे हैं, कोई गिटार बजा रहा है तो कोई उस शख्स के साथ-साथ गाने की पंक्तियों को दोहरा रहा है। बाकी कुछ लोग उस शख्स के इस गाने को सुनकर खिलखिला रहे हैं। इस अनोखे टैलेंट वाले शख्स के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @aryanvision__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

End of Feed