वायरल न्यूज़

Video: लड़की ने प्रैंक के नाम पर लड़के से किया ऐसा मजाक, देखकर कोई भी डर जाएगा

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 23, 2024, 10:27 AM IST

Funny Prank Video: प्रैंक से जुड़े इस वीडियो में देखेंगे कि एक लड़की भूत जैसा दिखने वाली पोशाक पहनकर एक लड़के के करीब पहुंच गई। वो उसे डराने की कोशिश करती है कि तभी हिला देने वाला नजारा दिखाई दिया।

Image

प्रैंक से जुड़ा ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/X)

Funny Prank Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया में प्रैंक से जुड़े वीडियो की भरमार है। हर रोज हजारों की तादाद में ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं। कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो हंसाने के साथ डराते भी खूब हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़की भूत बनकर एक अंजान शख्स को डराने की कोशिश करती है। मगर लड़के को डराने के चक्कर में ऐसा नजारा दिखाई देता है कि दिमाग घूम जाएगा।

भूत बनकर डराने लगी लड़की

खतरनाक प्रैंक से जुड़ा ये वीडियो अभी तक करीब तीन लाख व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि एक लड़की प्रैंक के लिए भूत जैसा दिखने की पोशाक पहनकर आती है। वो मेकअप भी डरावना करती है। अब रात में डराने के लिए लड़की किसी के आने का इंतजार करती है। इसमें जैसे ही किसी के अंजान शख्स के आने की आहट हुई, लड़की तुरंत एक जाल से चिपक गई। वो ऐसे-ऐसे रिएक्शन देती है कि सचमुच डर लग जाएगा। अब सामने आ रहा लड़का जैसे ही उसके करीब पहुंचा लड़की ने उसे डराना शुरू कर दिया।

एक्स पर देखिए वीडियो

डरा देगा दस सेकंड का नजारा

अब दस सेकंड के भीतर जो कुछ हुआ देखकर डर भी लगेगा और हंसी भी बहुत आएगी। इसमें देखेंगे कि लड़का सचमुच डर गया। वो लड़की को दूर भगाने की कोशिश करता है। मगर लड़की जब उसके करीब आने की कोशिश करती है तो बेचारा उल्टे पांव भाग गया। इस दौरान वो लड़खड़ाते हुए सड़क पर औंधे मुंह जा गिरा। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर Vips patel नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article