वायरल न्यूज़

पेट्रोल पंप का ये No Smoking बोर्ड हुआ वायरल, लिखी ऐसी बात कि लोग इंटरनेट पर जमकर कर रहे शेयर

सोशल मीडिया पर एक पेट्रोल पंप का अनोखा नो स्मोकिंग बोर्ड वायरल हो रहा है। आम चेतावनी की जगह इस बोर्ड पर मजेदार लाइन लिखी है: आपकी जिंदगी कीमती नहीं होगी, मगर हमारा पेट्रोल बहुत कीमती है। यही वजह है कि लोग इसे पढ़कर मुस्कुरा रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं।

Image

ऐसा No Smoking बोर्ड पहले नहीं देखा होगा, देखें वीडियो (फोटो: X/@FI_InvestIndia)

अगर आपके घर में दुपहिया या फिर कार है तो अक्सर आप दफ्तर आते-जाते उसमें पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप तक जाते ही होंगे। यहां पर आपने गौर किया होगा कि हर पेट्रोल पंप पर एक चेतावनी बोर्ड लगा रहता है, जिसमें लिखा होता है कि यहां धूम्रपान करना मना है। आमतौर पर ऐसे बोर्ड पर साफ और सीधी भाषा होती है। उदाहरण के तौर पर: नो स्मोकिंग या यहां सिगरेट पीना सख्त मना है। लोग इसे पढ़ तो लेते हैं, लेकिन कई बार ध्यान नहीं देते। लेकिन इन दिनों एक पेट्रोल पंप का बोर्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, क्योंकि उस पर लिखी बात बिल्कुल अलग और मजेदार है।

पढ़ते ही मन में आएगा एक सवाल

यह बोर्ड देखते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वे इसे बार-बार पढ़ते और शेयर करते हैं। पहली नजर में ही मन में सवाल आता है कि आखिर ऐसा वाक्य लिखने का आइडिया किसे आया होगा। इस बोर्ड पर लिखा है – “No Smoking… आपकी जिंदगी कीमती नहीं होगी, मगर हमारा पेट्रोल बहुत कीमती है।” आमतौर पर चेतावनी देते समय लोग इंसान की जान की अहमियत बताते हैं, लेकिन यहां पेट्रोल पंप मालिक ने बात को मजाकिया अंदाज में समझाया है। इस एक लाइन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लोग कह रहे हैं कि यह तरीका मजेदार भी है और असरदार भी। क्योंकि जब कोई बात अलग ढंग से कही जाती है, तो वह जल्दी ध्यान में आती है।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स लिख रहे हैं कि ऐसे बोर्ड देखकर कोई भी स्मोकिंग करने से पहले दो बार जरूर सोचेगा। कुछ लोग इसे क्रिएटिव आइडिया बता रहे हैं तो कुछ इसे देसी स्टाइल की समझदारी कह रहे हैं। तो वहीं पर कुछ लोग जगह भी पूछ रहे हैं कि यह कहां की बात है। कुल मिलाकर यह बोर्ड साबित करता है कि अगर बात को थोड़े मजेदार और हटकर अंदाज में कहा जाए, तो लोग उसे नजरअंदाज नहीं करते, बल्कि याद भी रखते हैं। बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @FI_InvestIndia नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लोग खूब देख रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article