वायरल न्यूज़

Viral News: महिला ने छोड़ी लग्जरी लाइफ और करोड़ों की नौकरी, अब द्वीप पर अकेले रहकर खुश, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Viral News: चीन की यू ली नाम की महिला ने बीजिंग की ऊंची तनख्वाह वाली नौकरी छोड़कर एक दूरदराज के द्वीप पर शांत जिंदगी चुन ली। लगातार काम के दबाव और बर्नआउट से परेशान होकर उन्होंने सादा जीवन अपनाया। अब वह समुद्र के बीच रहकर कम पैसे में भी सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं।

Image

Viral News: महिला ने छोड़ी लग्जरी लाइफ और करोड़ों की नौकरी (फोटो: iStock)

Viral News: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग बड़ी नौकरी, मोटी सैलरी और शहर की चकाचौंध के पीछे भागते हैं। लेकिन चीन की एक महिला यू ली ने बिल्कुल उलटा रास्ता चुना। उन्होंने बीजिंग की ऊंची तनख्वाह वाली कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर एक दूरदराज के द्वीप पर अकेले और शांत जीवन जीने का फैसला किया। उनकी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है। यू ली बीजिंग की एक बड़ी रियल एस्टेट कंपनी में सीनियर मैनेजर थीं। उन्होंने करीब 20 साल तक कॉर्पोरेट दुनिया में काम किया। उनका ज्यादातर समय मीटिंग्स, डील्स और सफर में गुजरता था। साल के लगभग 300 दिन वह काम के सिलसिले में बाहर रहती थीं।

खुद के लिए नहीं मिल पा रहा था समय

रोजाना चार घंटे का सफर करना पड़ता था। इस भागदौड़ में उन्हें अपने परिवार, आराम और खुद के लिए वक्त ही नहीं मिल पाता था। धीरे-धीरे यह जिंदगी उन्हें थकाने लगी और वह मानसिक रूप से टूटने लगीं। लगातार तनाव और बर्नआउट के बाद यू ली ने बड़ा फैसला लिया। दिसंबर 2025 में उन्होंने अपनी महंगी नौकरी छोड़ दी और पूर्वी चीन सागर के डोंगझाई द्वीप पर काम करने चली गईं। वहां उन्होंने मछली गुणवत्ता निरीक्षक की नौकरी चुनी, जिसमें उन्हें सिर्फ करीब 3,000 युआन महीने की सैलरी मिलती है। यह द्वीप नजदीकी शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर है और यहां बहुत कम लोग रहते हैं।

अब सिर्फ समुद्र, हवा और शांति

अब यू ली की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। सुबह वह समुद्र किनारे जाती हैं, मछलियों के लिए लगे उपकरण चेक करती हैं, पानी का तापमान नोट करती हैं और ज्वार-भाटे पर नजर रखती हैं। अब न तो देर रात तक ईमेल आते हैं और न ही मीटिंग्स का दबाव होता है। उनके आसपास सिर्फ समुद्र, हवा और शांति होती है। सूरज उगते और डूबते समय का नजारा उनकी रोजमर्रा की खुशी बन गया है। यू ली का कहना है कि अब उन्हें असली सुकून मिला है। पैसा कम है, लेकिन मन शांत है। उनकी कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो शहर की भागदौड़ से थक चुके हैं। यू ली ने दिखा दिया कि कभी-कभी खुश रहने के लिए बड़ा घर या बड़ी सैलरी नहीं, बल्कि सादा और शांत जीवन ज्यादा जरूरी होता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article