जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा गोल, जिसने देखा हंसी नहीं रोक पाया, देखिए ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 16, 2024, 12:40 PM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो महिला फुटबॉलर्स से जुड़ा है और दोनों टीमें पूरी शिद्दत से मैच जीतने की कोशिश में जुटी हैं। मगर एकाएक ऐसा नजारा दिखाई दिया जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया सबसे ज्यादा मजेदार होती है। यहां कभी-कभी तो ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर बहुत हंसी आती है। इतनी हंसी आती है कि पेट तक दुखने लगता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसमें आपको महिला फुटबॉल खिलाड़ी मैच खेलते हुए नजर आएंगे। मगर फुटबॉल के खेल में एक ऐसा नजारा कैमरे में कैद हो गया जो आते ही छा गया और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है।

महिला फुटबॉल का वायरल वीडियो

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि लोकल लेवल पर महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है। मैच देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा है। दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने के लिए पूरा जोर लगाते हैं। मगर इस कोशिश एक पेनल्टी लग गई। अब सामने वाली विरोधी टीम को पेनल्टी किक मिलती है। फ्रेम में देखेंगे कि गोलकीपर है और उसके पीछे गोल पोस्ट है। विरोधी टीम के एक खिलाड़ी को किक मारने का मौका मिलता है। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा मजेदार लगता है।

End of Feed