Video बनाने के चक्कर में पलट गई कार, ब्रेक... ब्रेक... ब्रेक चिल्लाते रहे दोस्त लेकिन नहीं टल पाई अनहोनी

सोशल मीडिया पर सड़क हादसों के कई खतरनाक वीडियो देखने को मिलते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई।

आजकल लोगों को एक बहुत ही खराब आदत लग गई है और वह है ड्राइव करते वक्त मोबाइल चलाने की। आपने कई बार देखा होगा कि लोग ड्राइव करते हुए रील बनाते हैं। कई बार तो वे ड्राइव करते वक्त स्टंट भी दिखाने लगते हैं और उसे कैमरे में कैद करना नहीं भूलते। ऐसे में कई बार ऐसी हरकत करने वाले कुछ लोग रास्ते में सफर पर निकलते तो जरूर हैं मगर अपनी मंजिल तक पहुंच नहीं पाते। हाल में सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की आत्मा तक कांप गई।

Car Accident viral video

कार हुई हादसे का शिकार (Instagram/@daily.brake.brake)

ड्राइव करते वक्त वीडियो बना रहा था ड्राइवर

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कुछ दोस्त कार में बैठे सफर पर निकले होते हैं। कार के अंदर फुल माहौल भी बना हुआ है। इसी दौरान कार ड्राइव कर रहा युवक अपनी पैंट की जेब से अपना मोबाइल निकालता है और ड्राइव करते-करते वीडियो बनाने लगता है। वह अभी वीडियो बना ही रहा होता है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट जाती है।

End of Feed