Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) दिल जीतने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो हमें सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें विदेशी टूरिस्ट ने भारत घूमने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है।
विदेशी टूरिस्टों का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @munnavarkhan)
ये भी पढ़ें - Viral Video: ब्रिटेन है या मिनी पंजाब!वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग, यूजर्स बोले- ये लुधियाना है या UK
ये भी पढ़ें - VIDEO: इंसान है या हल्क, शख्स ने गर्दन से खींच दी 9 हजार किलो की बस, कहलाता है मानव क्रेन
आमतौर पर हम कहीं विदेश घूमने जाते हैं या फिर कोई विदेशी टूरिस्ट आते हैं, तो घूमने के लिए प्लेन, कैब या फिर ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। खासकर, लंबी दूरी की यात्रा के लिए तो जरूर इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, भारत आए विदेशी टूरिस्ट ने जो किया वो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह विदेशी टूरिस्ट ऑटो से यात्रा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये टूरिस्ट कोच्चि से जैसलमेर ऑटो से ही यात्रा करेंगे। दोनों विदेश टूरिस्ट ऑस्ट्रेलिया से आए हैं और भारत के अलग-अलग शहरों को एक्सप्लोर कर रहे हैं। टूरिस्टों का क्या कहना था आप खुद इस वीडियो में देख लें...
घूमने के लिए अनोखा तरीका
वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि इन लोगों ने तो सच में हद कर दी। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'munnavarkhan' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब आठ लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं जुनून। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
