दुकानदार की ईमानदारी देख फिदा हुई विदेशी लड़की, कहा- जैसा सुना था उससे काफी अच्छा है हिंदुस्तान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 2, 2023, 02:45 PM IST

इस विदेशी महिला को जब 4 दिन बाद अपना खोया हुआ बटुआ वापस मिला तो वो हैरान हो गई। भारत की तारीफ में कसीदे पढ़ने लगी। उसने कहा कि उसने जो पहले भारत के बारे में सुना था, सब गलत था, भारत बहुत अच्छा है। भारत के लोग काफी ईमानदार हैं।

भारत में हर साल दुनियाभर से लाखों लोग घूमने आते हैं और यहां की अच्छाइयों को देखकर फिदा होते रहे हैं। कुछ ऐसा ही इस विदेशी लड़की के साथ भी हुआ। इस लड़की को भारत के बारे में बहुत ही बुरा बताया गया था। उसे कहा गया था कि भारत अच्छा नहीं है, लेकिन इसके साथ भारत में कुछ ऐसा हो गया कि ये हिंदुस्तान का गुण गाते हुए नजर आ रही है।

दरअसल ये लड़की जब भारत भ्रमण पर थी, तब ट्रेन में इसका पर्स छुट गया, जिसमें पैसे, एटीएम समेत कई जरूरी कागजात थे। यह पर्स चिराग नाम के एक शख्स को मिला, उसने इंस्टाग्राम पर लड़की से संपर्क साधा और उसे बताया कि उसका पर्स उसके पास है, वो आकर ले जाए।

End of Feed