वायरल न्यूज़

रोज I Love You, लड़ाई सुलझाए बिना नहीं सो सकते, फुटबॉलर का गर्लफ्रेंड के साथ अनोखा कॉन्ट्रैक्ट

17 वर्षीय फुटबॉलर एनड्रिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट किया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इसमें उन्हें अपनी प्रेमिका से रोज प्यार का इजहार करना होगा।

Image

फुटबॉलर एनड्रिक रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट (फोटो साभार - इंस्टाग्राम/@endrick)

Footballer Endrick Relationship Contract: रिश्ते बचाने के लिए लोग क्या नहीं करते। कई बार तो अपने प्यार का इजहार करना भी बेहद जरूरी हो जाता है। लेकिन ये तब तक ही ठीक लगता है, जब तक ये कोई शर्त ना बन जाए। लेकिन जरा सोचिए, अगर आपको अपने पार्टनर के साथ किसी रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट में रहना हो तो आप क्या करेंगे? जाहिर है रिश्ता थोड़ा बोझ जैसा लगने लग जाएगा। लेकिन ऐसा अगर सच में हो जाए तो..

दरअसल, 17 वर्षीय फुटबॉलर एनड्रिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट में हैं, जिसकी लिस्ट सुनकर आपको चक्कर आ जाएगा। हालांकि, ये लिस्ट रिश्ते को बचाने में जितने प्रयासों की जरूरत पड़ती है, बिल्कुल उसी प्रकार है। ब्राजीलियन फुटबॉलर एनड्रिक की गर्लफ्रेंड का नाम गेब्रियली मिरांडा है, जो पेशे से एक मॉडल हैं। मिरांडा के साथ उन्होंने एक रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट दो पार्ट में है। पहले पार्ट की चीजें दोनों को करना बेहद जरूरी है और दूसरे पार्ट की चीजें नहीं करनी है।

Endrick Relationship Contract

फुटबॉलर एनड्रिक गर्लफ्रेंड गेब्रियली मिरांडा के साथ

आखिर क्या है वो शर्तें..

एनड्रिक का कहना है कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोज एक-दूसरे को I Love You कहना अनिवार्य है। अगर लड़ाई हो तो उसे बिना सुलझाए सोना भी मना है, उस लड़ाई को उसी दिन सॉल्व करना है। इसके अलावा अगर वे दोनों किसी फंक्शन में जाते हैं तो एक-दूसरे का हाथ पकड़ना जरूरी है। ये सारी शर्ते प्यार को बनाए रखने के लिए है। रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट के दूसरे पार्ट की बात की जाए तो इसमें किसी को भी हम्म या ओके कहकर जवाब नहीं देना है। नियम तोड़ने पर पार्टनर द्वारा मांगी गई चीज को देना पड़ेगा, चाहे वो कुछ भी हो। गेब्रियली एक बार ये नियम तोड़ चुकी है, इसके लिए उन्हें एनड्रिक को एक एप्पल हेडसेट दिलाना पड़ा था।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article