Knowledge Facts: ये है दुनिया का सबसे महंगा नींबू! एक किलो की कीमत में आ जाए मोबाइल

Finger Lemon Price: फिंगर लेमन एक अनोखा और महंगा फल है, जो ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसकी खासियत इसके अंदर मौजूद मोती जैसे दाने हैं, जो मुंह में फटते हैं और ताजा खट्टा स्वाद देते हैं। इसकी कीमत 7,000 से 25,000 रुपये प्रति किलो तक हो सकती है।

Most Expensive Lemon: दुनिया में कई तरह के नींबू पाए जाते हैं, लेकिन एक खास नींबू ऐसा भी है जिसे सबसे महंगा माना जाता है। इसका नाम है फिंगर लेमन, जिसे कैवियार लेमन भी कहा जाता है। यह अनोखा फल ऑस्ट्रेलिया का मूल निवासी है और अपनी खास बनावट के कारण दुनियाभर में मशहूर हो चुका है। फिंगर लेमन दिखने में आम नींबू (luxury fruits price) जैसा बिल्कुल नहीं होता। यह लंबा और पतला होता है, बिल्कुल उंगली की तरह, इसलिए इसे “फिंगर लेमन” कहा जाता है।

finger lemon price

25 हजार रुपये किलो वाला नींबू (Photo: iStock)

आम नींबू से कई गुना महंगा

इसका रंग भी अलग-अलग हो सकता है—जैसे हरा, पीला, लाल या काला। लेकिन इसकी सबसे खास बात इसके अंदर छिपी होती है। जब इसे काटा जाता है, तो इसके अंदर छोटे-छोटे मोती जैसे दाने निकलते हैं। ये दाने मुंह में जाते ही फटते हैं और एक ताजा, खट्टा स्वाद देते हैं, जो कैवियार जैसा अनुभव देता है। इसी वजह से इसे “नींबू कैवियार” भी कहा जाता है। अगर इसकी कीमत की बात करें, तो यह आम नींबू से कई गुना महंगा होता है।

End of Feed