Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से अनोखे (Shocking Video) और हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्दें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही हाहाकारी वीडियो सामने आया है बेंगलुरु से, जहां दो लड़कियों और एक ऑटो ड्राइवर के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिस तरह का मौके पर नजारा था उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
ऑटो ड्राइवर और लड़कियों के बीच हाथापाई (तस्वीर साभार- @BR_wallah)
ये भी पढ़ें - VIDEO: कार के पिछले पहिए में छुपा बैठा था 'अजगर महाराज', देखते ही ड्राइवर के उड़े होश, रेस्क्यू करने में छुटे पसीने
जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के HSR लेआउट इलाके में राइड कैंसिल करने या ऑटो किराए को लेकर एक ऑटो चालक और महिलाओं के बीच विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि ऑटो चालक ने अपना आपा खो दिया और महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। घटनास्थल पर मौजूद किसी राहगीर ने इस पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी ऑटो चालक महिला पर आक्रामक हो रहा है और वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने देख रहे हैं। इतना ही नहीं उन लोगों के बीच जमकर हाथापाई हुई जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। किस तरह का नजारा था इस वीडियो में देखें...
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
वीडियो देखकर आप भी हैरान रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे शेयर कर रहे हैं। एक्स पर इस वीडियो को BR_wallah नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों की संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, वीडियो सामने आते ही लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। वहीं, मामले के तूल पकड़ते ही बेंगलुरु पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और आरोपी ऑटो चालक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी नागरिक, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
