Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो काफी हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो काफी भावुक करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों का दिल पिघल गया है। क्योंकि, वीडियो में एक मजबूर पिता सड़क किनारे पेट पालने के लिए बैलून भी बेच रहा है। वहीं, साइकिल पर बच्ची को बिठाकर उसे खाना भी खिला रहा है। आलम ये है कि यह इमोशनल वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।
पिता-बच्ची के बीच अनमोल प्यार (तस्वीर साभार- @message.by.salman)
ये भी पढ़ें - VIDEO: मछली पकड़ने गए थे, अचानक तेज बहाव में बहने लगे मछुआरे, तेज लहरों से लड़ते दिखे जिंदगी और मौत की जंग
अक्सर लोग कहते हैं कि पेट के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता है? कई बार परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं, जिन्हें देखकर लोगों के आंखों से आंसू तक आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई अनोखे वीडियो देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक पिता परिवार चलाने के लिए सड़क किनारे बैलून बेच रहा है। वहीं, अपनी बच्ची को साइकिल पर बिठाकर खाना भी खिला रहा है। एक पिता की इस बेबसी को देखकर लोग भावुक हो गए हैं। देखें वीडियो...
इमोशनल करने वाला नजारा
इस वीडियो ने आपको भी जरूर इमोशनल कर दिया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को' message.by.salman' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 67 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दिए हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि दिल को छू लेने वाला नजारा है। कुछ का कहना है कि पेट जो ना करवाए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
