बाहर से मर्द-अंदर से औरत, शादी के बाद जब पैदा नहीं हुआ बच्चा तो बीवी के सामने आ गई सच्चाई

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 27, 2023, 11:55 PM IST

इस विसंगति का पता तब चला जब शादी के बाद शख्स को बच्चा नहीं हो रहा था। इसे लेकर जब वो जांच के लिए अस्पताल पहुंचा तो वहां जाकर पता चला कि शख्स ऊपर से तो पूरी तरह से मर्द है, लेकिन अंदर से वो औरत है। उसके अंदर गर्भाशय है।

कभी-कभी ऐसी घटना हमारे सामने आ जाती है, जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में सामने आया है। जहां एक शख्स जो खुद को मर्द समझ रहा था, दुनिया एक पुरुष के रूप में जान रही थी, उसे अचानक से 30 साल बाद पता चलता है कि वो अंदर से तो औरत है।

faridabad

30 साल बाद शख्स को पता चला कि वो अंदर से औरत है (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

कैसे पता चला

दरअसल पांच साल पहले शख्स की शादी हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा है। वैवाहिक संबंध भी अच्छे थे, लेकिन बच्चा नहीं हो पा रहा था। इसी का इलाज करना के लिए पति और पत्नी अस्पताल पहुंचे थे। जहां जांच में पत्नी का सबकुछ नॉर्मल आया तो पति के अंदर एक खास गड़बड़ी का पता चला। डॉक्टर ने शख्स को बताया कि वो बाहर से तो मर्द है लेकिन अंदर से एक औरत।

End of Feed