10 रुपए में पंखे की हवा और 12 में पानी की बोतल, इस प्रीमियम ऑटो में मौजूद है आपकी हर एक जरूरत का सामान

सोशल मीडिया पर एक ऑटो की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत का हर एक सामान मौजूद है। कोई भी यात्री थोड़े से ज्यादा पैसे देकर इन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकता है। ऑटो में इन अतिरिक्त सुविधाओं का रेट कार्ड भी लगाया गया है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्रीमियम ऑटो की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस ऑटो की खास बात यह है कि इसमें सफर के दौरान मिलने वाली हर एक सुविधा उपलब्ध है। जिसका रेट कार्ड ऑटो में ही लगाया गया है। अब यह रेट कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और ड्राइवर के बिजनेस आइडिया की तारीफ भी कर रहे हैं।

प्रीमियम ऑटो में मिलने वाली सुविधाओं की कीमत

प्रीमियम ऑटो में मिलने वाली सुविधाओं की कीमत (X/@ShagunOhri)

ऑटो में लगा है यह खास मेनू

इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शागुन ओहरी नाम की यूजर ने शेयर किया है। तस्वीर में ऑटो-रिक्शा के अंदर ड्राइवर की सीट के पीछे एक कागज चिपका हुआ दिखाई दे रहा है। जिस पर तरह-तरह सुविधाओं के बारे में जिक्र कर उनकी कीमत भी लिखी गई है।

End of Feed