अनोखा मामला: सोनीपत में इंसानों जैसी 'नंदिनी' गाय की 13वीं, मालिक ने करवाया मृत्युभोज, बांटे गए 6 क्विंटल रसगुल्ले

Ajab Gajab: हरियाणा के सोनीपत में एक गाय की इंसानों जैसी 13वीं मनाई गई है। बताया जा रहा है कि गाय पिछले 18 साल से परिवार का सदस्य था। इस पहल की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Ajab Gajab: हरियाणा के सोनीपत स्थित हसनगढ़ तिहाड़ा कला गांव में एक अनोखी और भावुक मिसाल देखने को मिली। परिवार की सदस्य की तरह 18 साल तक साथ रही गाय 'नंदिनी' के निधन के बाद उसकी तेरहवीं पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों से की गई। इस अवसर पर 11 गांवों और शहर से करीब 4 हजार लोगों को महाभोज कराया गया। नंदिनी को रसगुल्ले बेहद पसंद थे, लिहाजा श्रद्धांजलि स्वरूप 6 क्विंटल रसगुल्लों का भोग भी लगाया गया। आलम ये है कि इस अनोखे मामले की अब हर तरफ चर्चा हो रही है।

End of Feed