Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कई चीजों ऐसे देखने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में लोग आमतौर पर कल्पना तक नहीं कर सकते। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जो काफी चौंकाने (Shocking Video) वाले होते हैं। जबकि, कुछ नजारे दिल जीतने वाले होते हैं। इसी कड़ी में जंगल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। क्योंकि, इस वीडियो में एक विशालकाय हाथी और बुलडोजर का आमना-सामना हुआ है। जिस तरह का नजारा था उसने हर किसी को चौंका दिया है। कुछ लोग तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा था।
जेसीबी मशीन से भिड़ गया हाथी (तस्वीर साभार- @whattsviral.india)
ये भी पढ़ें - VIDEO: शादी के लिए सड़क पर लगवाया अनोखा पोस्टर, लिखा- ना गाड़ी है और ना ही फ्लैट, एक सुंदर लड़की चाहिए
जंगल से आया चौंकाने वाला नजारा
वीडियो में आपने देखा किस तरह जेसीबी मशीन के सामने हाथी टिका रहा है। देखकर ऐसा लग रहा था हाथी किसी हाल में जंगल को बचाना चाहता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस दौरान आस-पास काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'whattsviral.india' नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोग वीडियो पर कमेंट भी कर चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर बताएं।
