EYE TEST: जंगली जानवरों के बीच कहां खोया हुआ है कछुआ, दूरबीन लेकर खोजने से भी नहीं आएगा नजर

जंगल की दुनिया में खोए कछुए को ढूंढना ही आज का चैलेंज है। अगर आपने उस कछुए को 20 सेकेंड के अंदर खोज दिया तो यह मान लिया जाएगा कि आपकी नजरें वाकई बहुत तेज हैं।

Optical Illusion: कई बार सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते वक्त हमें कुछ मजेदार चुनौतियों वाले खेल देखने को मिल ही जाते हैं। इनमें बुझो तो जानें वाली पहेलियां, सुडोकू, IQ टेस्ट, ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे खेल शामिल होते हैं। ये खेल टाइम पास के साथ-साथ दिमाग और नजरें भी तेज करने का काम करते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन में भी तरह-तरह के चैलेंज देखने को मिलते हैं। जहां कभी तस्वीरों में छुपी हुई चीजें खोजने की चुनौती होती है तो कभी एक जैसी दिखने वाली दो तस्वीरों के बीच अंतर बताना होता है। हाल में एक ऐसा ही चैलेंज हम आपके लिए लेकर आए हैं। जहां आपको एक तस्वीर में छिपे हुए कछुए को खोजना है।

Eye Test Optical illusion challenge

तस्वीर में छिपे कछुए को खोजें (Image Credit - iStock)

ये भी पढ़ें:

इस जंगल में कहां है कछुआ?

वायरल हो रहे इस ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज (Optical Illusion Challenge) में एक तस्वीर दी गई है। जिसमें जंगल की हरी-भरी दुनिया देखने को मिल रही है। इस जंगल की दुनिया में आप देख सकते हैं कि बहुत सारे जंगली जानवर एक साथ नजर आ रहे हैं। इन जानवरों के बीच एक कछुआ भी है जो किसी को नजर नहीं आ रहा है। कछुए को उस तस्वीर में ऐसे छुपाया गया है कि सामने होते हुए भी लोगों की उस पर नजर नहीं जा रही है। अगर आपकी नजरें तेज हैं (Eye Test) तो अगले 20 सेकेंड के अंदर उस कछुए को खोजकर दिखाएं।

End of Feed