Video: एयर होस्टेस से यात्री ने कर दी ऐसी डिमांड, जहाज लैंड होते ही हो गई इच्छा पूरी

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह फ्लाइट में सफर के दौरान एयर होस्टेस से अपनी एक छोटी सी इच्छा के बारे में बताता है। जिसे वह एयरहोस्टेस बाद में पूरा भी कर देती है।

हमारे जीवन में कभी-कभी कोई यात्रा बहुत ही यादगार बन जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ फ्लाइट में सफर कर रहे एक शख्स के साथ, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री फ्लाइट की एयर होस्टेस से एक छोटी सी डिमाड कर देता है। जिसके बाद वह होस्टेस उस यात्री की इच्छा पूरी भी कर देती है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

एयर होस्टेस से अपनी इच्छा के बारे में बताते हुए शख्स

एयर होस्टेस से अपनी इच्छा के बारे में बताते हुए शख्स (Instagram/@vanshmotwani23)

ये थी यात्री की डिमांड

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vanshmotwani23 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारतीय यात्री एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट में सफर कर रहा होता है। सफर के दौरान वह फ्लाइट अटेंडेंट से पूछता है कि क्या वह कॉकपिट के अंदर जा सकता है। सुरक्षा नियमों के कारण उड़ान के दौरान ऐसा करना संभव नहीं होता, इसलिए एयर होस्टेस उसे बताती है कि फ्लाइट के दौरान तो ये नहीं हो सकता।

End of Feed