जीवन में ऐसा हमसफर हो तो सातों जन्म खुशी-खुशी कट जाए, Delhi Metro में सफर कर रहे बुजुर्ग कपल का Video देख पिघला लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग दंपति का प्यार देखा जा सकता है। उनका यह खूबसूरत रिश्ता सच्चे प्रेम की कहानी को बयां करता है। साथ में यह भी दिखाता है कि कैसे प्यार के छोटे-छोटे पल हमारी जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं। यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है।

आजकल लोगों का प्रेम पहले के लोगों की तरह नहीं रह गया। पहले लोग प्रेम में जीवन भर का साथ निभाते थे। अपने पार्टनर के लिए हर एक चीज त्याग देते थे। लेकिन आजकल का प्रेम बहुत स्वार्थी हो गया है। ऐसे ही निस्वार्थ और सच्चे प्रेम की झलक दिल्ली मेट्रो में देखने को मिली, जहां मेट्रो में सफर कर रहे एक बुजुर्ग कपल का खूबसूरत रिश्ता किसी यात्री के कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो ने लाखों लोगों के दिल को छू लिया।

Viral elderly couple in Delhi Metro

बुजुर्ग कपल का यह वीडियो देख हर किसी का दिल पिघल गया। (Instagram/@irrffaan_ansari)

कैमरे में कैद हुआ बुजुर्ग कपल का खूबसूरत रिश्ता

वीडियो को इंस्टाग्राम पर इरफान अंसारी नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @irrffaan_ansari से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति शांति से अपनी सीट पर बैठे हैं, जबकि उनकी पत्नी उनके पास लेटी हुई हैं; उन्होंने अपना सिर प्यार से उनके गोद में टिका रखा है। प्रेम का यह खूबसूरत पल देख हर किसी का दिल भर आया। यह पल इस बात का जीता-जागता सबूत है कि सच्चा प्यार करने वालों के लिए उम्र के साथ प्यार और देखभाल की भावना कभी फीकी नहीं पड़ती।

End of Feed