Viral Video: अपनी ही धुन में खोईं दादी अम्मा, मुंबई लोकल ट्रेन का हैंडल पकड़कर झूलती दिखीं

जिंदगी में खुशी पाने के लिए बड़ी चीजों की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी छोटी-छोटी खुशियां भी बहुत मायने रखते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक दादी को फिर से अपना बचपन जीते हुए देखा जा सकता है।

Mumbai की लोकल ट्रेनों में आमतौर पर भीड़ और लोगों की भागदौड़ भरी जिंदगी देखने को मिलती है। लेकिन हाल ही में इसी लोकल ट्रेन से जुड़ा एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला ट्रेन के अंदर बच्चों की तरह मस्ती करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला लेडिज़ कोच में खड़ी होकर ऊपर लगे हैंडल को पकड़कर झूलने लगती हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है और वह इस पल का पूरा आनंद लेती नजर आ रही हैं। बुजुर्ग महिला को ना किसी बात की फिक्र है और न ही कोई झिझक कि इस उम्र में कोई क्या कहेगा? समाज के उन चार लोगों को तो वे कब का गोली मार चुकी हैं।

ट्रेन में मस्ती करती दिखीं दादी

ट्रेन में मस्ती करती दिखीं दादी (Instagram/@360sabya)

ये भी पढ़ें:

बच्चों की तरह मस्ती करती दिखीं दादी

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अर्श नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @subarsha07 से शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह रोज ऑफिस जाते समय इसी महिलाओं के डिब्बे में सफर करती हैं, लेकिन उन्होंने पहली बार ऐसा नजारा देखा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के अंदर भीड़ है और बुजुर्ग महिला साड़ी पहने खड़ी हैं। थोड़ी ही देर बाद वह दोनों हाथ ऊपर उठाकर ट्रेन के हैंडल को पकड़ लेती हैं और बच्चों की तरह आगे-पीछे झूलने लगती हैं। इस उम्र में उनकी एनर्जी और मस्ती देखकर आसपास बैठे यात्री भी मुस्कुराने लगते हैं।

End of Feed