Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजना आपको एक से एक मजेदार नजारे (Trending Video) देखने को मिलेंगे। कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जो सीधे लोगों के दिलों को छू लेते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग हैरान भी रह जाते हैं। वहीं, कुछ मामले हर किसी को इमोशनल कर देता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने यूजर्स का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में ट्रेन के अंदर एक बुजुर्ग कपल ने एक-दूसरे को ऐसे सहारा दिया, जिसे देखकर आप भी कहेंगे- ये हैं असली जीवनसाथी। आलम ये है कि लोग इस कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बुजुर्ग कपल ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @cute_boy_arju_ji)
ये भी पढ़ें - VIDEO: मछली पकड़ने गए थे, अचानक तेज बहाव में बहने लगे मछुआरे, तेज लहरों से लड़ते दिखे जिंदगी और मौत की जंग
कई बार हम आप इस तरह का नजारा देख लेते हैं, जिसे देखकर मन खुश हो जाता है और उसके बारे में बात करने लगते हैं। खासकर, जब किसी बुजुर्ग कपल को एक-दूसरे को सहारा देते हुए देखते हैं, तो मन भावुक तक हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई नजारे देखने को मिलते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बुजुर्ग कपल ट्रेन के गेट के पास बैठे हुए हैं। दोनों को काफी नींद भी आ रही है। ऐसे में जिस तरह दोनों एक-दूसरे को सहारा देते हुए सो रहे थे, उसने सबको इमोशनल कर दिया। देखें वीडियो...
दिल जीतने वाला नजारा
वीडियो ने आपको भी जरूर भावुक किया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'cute_boy_arju_ji'नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी खूबसूरत नजारा है। कुछ लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं असली जीवनसाथी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
