Viral Video: एफिल टावर पर गिरी बिजली! रात के अंधेरे में दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा

एफिल टावर पर गिरी तेज बिजली का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग इसे डरावना होने के साथ-साथ शानदार भी बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्रांस की राजधानी पेरिस का एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि आसमान में कड़कती तेज बिजली एफिल टावर पर जा गिरती है। जैसे ही बिजली टावर से टकराती है, पूरा आसमान तेज रोशनी से चमक उठता है। यह नजारा जितना डरावना है, उतना ही खूबसूरत भी है। इस नजारे को लोगों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Eiffel Tower Lightning Viral Video

एफिल टावर पर गिरी बिजली (instagram/@timesnow_trending)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

एफिल टावर पर गिरी बिजली

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि रात का समय है और आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। अचानक तेज चमक के साथ आसमान से बिजली गिरती है और सीधी एफिल टावर पर आकर टकराती हुई नजर आती है। बिजली की चमक इतनी तेज होती है कि कुछ सेकंड के लिए पूरा इलाका रोशनी से भर जाता है। इस नजारे को देख ऐसा लग रहा है जैसे बिजली एफिल टावर को छूकर निकल गई हो।

End of Feed