Eider Polar Duck Wings: इस धरती पर तमाम तरह के पक्षी मौजूद हैं। कई ऐसे पक्षी हैं, जिनकी खासियत के बारे में हम जानते भी नहीं हैं। कुछ पक्षी तो इतने कीमती हैं, जिनके पंख से लेकर हड्डियों तक की कीमत लाखों में है। आज हम आपको एक ऐसे ही पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके पंख की कीमत इतनी ज्यादा है कि अगर ये आपको मिल जाए तो आप रातों-रात अमीर हो जाएं। इस पक्षी का नाम है 'ईडर पोलर डक'। यह आइसलैंड में पाई जाती है।
बत्तख (सोशल मीडिया)
सोने से ज्यादा कीमती
इन बतखों के महंगे पंखों को ढूंढने में शिकारी जंगल और दलदल में पूरा दिन बिता देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ईडर पोलर डक के पंखों की कीमत सोने के भाव से भी ज्यादा है। आमतौर पर ईडर पोलर डक का शिकार गर्मियों में होता है। इसके लिए शिकारी पश्चिम आइसलैंड के ब्रेइसाफजोरिउर खाड़ी में जाते हैं। इसके पंख की मांग इसलिए ज्यादा है क्योंकि इसके पंख दुनिया में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला प्राकृतिक फाइबर होते हैं।
बेहद हल्के होते हैं पंख
इन पंखों का उपयोग लक्जरी उत्पादों के निर्माण के लिए किया जाता है। सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनके पंख बेहद हल्के होते हैं। यह भरपूर गर्मी प्रदान करते हैं। इस कारण इनके पंखों से बने फाइबर्स की दुनिया के मार्केट में खूब डिमांड रहती है। बता दें कि ईडर पोलर डक का फाइबर तब परिपक्व होता है, जब बत्तख उन फाइबर पर बैठकर अपने अंडे देती है। ये फाइबर बत्तख के ब्रेस्ट से निकलता है। जिस किसी को भी यह फाइबर मिलता है। मानो उसकी लॉटरी लग जाती है।
आपको बता दें कि इस बत्तख के 800 ग्राम फाइबर की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 3 लाख 71 हजार रुपये होती है। इस बतख के पंख से तीन बार फाइबर निकलते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक किलोग्राम फाइबर के लिए 60 बत्तखों के घोसले देखने पड़ते हैं।
