इंडिया जैसी PRIZE MONEY मांगने लगा पाकिस्तानी कंटेस्टेंट, जज ने कहा- इकॉनमी देख भाई उनकी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 8, 2024, 01:13 PM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि पाकिस्तान के स्टैंडअप कॉमेडी शॉ में एक कंटेस्टेंट ने प्राइज मनी पर सवाल कर दिया। इसपर जवाब में जज ने जो कुछ कहा बार-बार सुनेंगे और फिर हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।

Viral Video Today: सोशल मीडिया में पाकिस्तान से जुड़ा एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 'टैलेंट गॉट पाकिस्तान' से जुड़ा है, जिसे भारत के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से कॉपी किया गया है। इसमें पाकिस्तान का स्टैंडअप कॉमेडियन है और सामने कुछ लोगों का पैनल है। वीडियो में स्टैंडअप कॉमेडियन को सुनकर वहां मौजूद लोग खूब हंसते हैं। मगर इसी बीच उसने ऐसी बात कह दी कि वीडियो का एक हिस्सा भारत में भी वायरल होने लगा है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Trending Video Today

सोशल मीडिया में वायरल हुआ पाकिस्तान के कॉमेडी शॉ का वीडियो। (Photo/Twitter)

कॉमेडी में भारत की इकॉनमी से तुलना

वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि पाकिस्तान का स्टैंडअप कॉमेडियन स्टेज पर है और सामने जज बैठे हैं। इसमें कॉमेडियन किसी बात का हवाला देकर कहता है, 'मैंने स्क्रिप्ट दिखाई और बोला कि अगर जीत गए तो दस पर्सेंट मेरा।' फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है बड़ा मजेदार होने वाला है। इसमें सामने खड़े लड़के की बात सुनकर जज तपाक से बोलता है कि यहां कोई प्राइज नहीं है। हमने अभी तक अनाउंस किया?

End of Feed