Dulhan Dance Video: भारत में इन दिनों शादियों को सीजन चल रहा है। शादियों के कई सारे मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। वीडियो जयमाला के समय का है। वीडियो दुल्हन के डांस का है, जो स्टेज पर चढ़कर नाचती दिखाई दे रही है। मजेदार बात यह है कि इस दौरान दूल्हा बेचारा सिर्फ खड़े होकर मुस्कुराता रह जाता है, जबकि दुल्हन अपने डांस से गदर काट देती है।
दुल्हन ने डांस से मोह लिया दूल्हे का मन
वीडियो में दिख रही दुल्हन का नाम सौम्या और दूल्हे का नाम करन है। देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है। इसके बाद दुल्हन भी हाथ में जयमाला लेकर एंट्री लेती है। दूल्हा और दुल्हन के एक्सप्रेशन से पता चल रहा है कि दोनों की लव मैरिज है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन जैसे ही अपने दूल्हे के पास पहुंचती है। वैसे ही डीजे पर 'दिल ले गई कुड़ी गुजरात की' गाना बजने लगता है। इसके बाद दुल्हन सबकुछ छोड़-छाड़कर नाचने लगती है। दूल्हे अपने जबरदस्त डांस स्टेप्स से पास खड़े दूल्हे का मन मोह लेती है। दूल्हा बस अपनी प्यारी दुल्हनिया को डांस करता देखता रह जाता है।
