Dulha Dulhan Dance: दूल्हे को देख आपे से बाहर हुई दुल्हन, स्टेज पर ही करने लगी धमाकेदार डांस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक दुल्हन अपने दूल्हे को देख डांस कर रही है। भोजपुरी गाने पर किए गए इस डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग भी इस पर काफी मौज ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने किया भोजपुरी गाने पर डांस
  • दूल्हे को देख लुटाया प्यार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dulhan Dance On Bhojpuri Song: इंटरनेट पर रोजाना कई सारे Reels वायरल होते हैं। ये सभी Reels अपने अतरंगीपन के लिए ही सुर्खियों में आते हैं और चर्चा का केंद्र बनते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं और लाइक भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन स्टेज पर अपने दूल्हे को देखकर डांस करने लगती है। दूल्हे के प्रति उसकी दीवानगी साफतौर पर देखी जा सकती है। भोजपुरी गाने पर डांस करती दुल्हन का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग दुल्हन के कॉन्फिडेंस और मूव्स की जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं।

End of Feed