Dulha Dulhan Video: सरेआम दुल्हन के साथ दूल्हे ने की ऐसी हरकत, फिर मचा ऐसा तांडव...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 28, 2022, 11:14 AM IST

Dulha Dulhan Ka Funny Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
  • दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाए
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Dulha Dulhan Ka Viral Video: देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान लोगों को एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर भी शादियों के काफी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इतना ही नहीं शादियों के वीडियो (Funny Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) का एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Dulha Dulhan Video

दूल्हा-दुल्हन का धांसू अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

हर दूल्ह-दुल्हन अपनी शादी को यादगार और खास बनाना चाहता है। इसके लिए आज कल कई कपल काफी अजीबोगरीब हरकत भी करने लगते हैं। जिन्हें देखकर शादी में शामिल मेहमान भी दंग रह जाते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने तो कमाल ही कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा सरेआम दुल्हन को केले खिले खिलाने की कोशिश कर रहा है। दुल्हन केले खाने के लिए तैयार नहीं थी। तो दूल्हा उसके साथ जबरदस्ती करने लगता है। जिस अंदाज में दूल्हा दुल्हन के साथ जबरदस्ती करता है, उससे दुल्हन का गुस्सा आ जाता है और उसे थप्पड़ से मारने लगती है। दुल्हन की इस हरकत से दूल्हा भी बिदक जाता है और दुल्हन को जोरदार थप्पड़ जड़ने लगता है। इसके बाद तो दोनों के बीच घमासान शुरू हो जाता है।

End of Feed