FIFA का ऐसा क्रेज कि बत्तख भी बन गई फैन! मेक्सिको की जर्सी पहन सड़क पर घूमते आई नजर, Video हुआ वायरल

वायरल न्यूज (Viral News): जहां एक तरफ स्टेडियम में हजारों फैंस अपनी टीम को चीयर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी टीम को चीयर करने आया एक छोटा सा बत्तख इस वक्त सोशल मीडिया स्टार बन चुका है।

FIFA World Cup 2026 Viral Moments: दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खुमार इस बार कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। फीफा का क्रेज ना सिर्फ मैदान और स्टेडियम में बल्कि मेन मीडिया समेत सोशल मीडिया जैसे हर एक प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिल रहा है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिसे देख फीफा वर्ल्ड कप की दीवानगी का साफ पता चल रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में जो नजारा दिखा वह देख लोग हैरान रह गए।

duck wearing football jersey viral video

मेक्सिको टीन की जर्सी पहने दिखी बत्तख (X/@StokeyyG2)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

टीम की जर्सी पहने दिखी बत्तख

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बत्तख सड़क पर अपने मालिक के पीछे-पीछे चलती नजर आती है लेकिन इस बत्तख के साथ जो खास बात है वह ये है कि बत्तख ने मेक्सिको टीम की जर्सी पहन रखी है। यह नजारा इतना मजेदार और क्यूट है कि आसपास के लोग इसे देखकर दंग रह गए और मुस्कुराने पर मजबूर हो गए। इस नजारे को देख लोग तुरंत अपना फोन निकालते हैं और इसका वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड करने लगते हैं।

End of Feed