वायरल न्यूज़

Viral Video: नशे में धुत्त होकर बिजली के तार पर लटका शख्स, हाई वोल्टेज ड्रामा देख लोगों के पसीने छूट गए

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 9, 2023, 01:20 PM IST

Drunk man Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिजली के तार पर लटका हुआ है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

Image

शख्स ने तो बवाल काट दिया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नश में शख्स ने जमकर काटा बवाल
  • खतरनाक अंदाज में बिजली के तार पर लटका
  • नजारा देखकर लोगों के छूट गए पसीने

Drunk Man Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ को देखकर तो यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह जाती है। एक ऐसा ही झन्नाटेदार वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक शख्स बिजली के तार पर लटका हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं तार पर लटक कर शख्स जिस तरह की हरकत कर रहा था उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।

कई बार नशे में लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर 'दुनिया' दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर नशेड़ियों के एक से एक मजेदार वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो को देखकर तो लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोगों के पसीने तक छूट जाते हैं। अब इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए। किस तरह एक शख्स नशे में धुत्त होकर बिजली के तार पर लटका हुआ है। शख्स को बचाने के लिए काफी भीड़ लगी हुई है। जैसे ही शख्स को बचाने के लिए लोग आगे बढ़ते हैं, वो तार पर झूलते हुए आगे बढ़ने लगता है। नजारा एकदम फिल्मी लग रहा था। लेकिन, कुछ समय के लिए माहौल ऐसा हो गया, जिसने सबके होश उड़ा दिए।

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लिए होंगे। सोच रहे होंगे कि नशे में 'मौत' से खेल रहा है ये शख्स। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'official_anshul_sagar28' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब पौने तीन लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां वीडियो पर चटकारे ले रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं। तो कुछ इसे जानलेवा बता रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article