तीस हजार लेंस वाली आंखें और शिकार में जीरो गलती, इंटरनेट पर ड्रैगनफ्लाई की वायरल वीडियो देख हर कोई हैरान

सोशल मीडिया पर जीव-जंतुओं से संबंधित कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें किसी पार्क के एक सीवर मैनहोल के ऊपर ड्रैगनफ्लाई का झुंड मंडराता हुआ दिखाई देता है। कैमरा जैसे ही मैनहोल के पास जूम होता है तो दिखाई देता है कि अंदर छेद में से मच्छरों का भी झुंड निकल रहा होता है। ड्रैगनफ्लाई भी इनका शिकार करती हुई दिखाई देती है। वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल है।

सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक सीवर मैनहोल को दिखाया गया है। मैनहोल का ढक्कन गोलाकार आकार का है और यह वीडियो किसी पार्क के मैनहोल का है। इन फुटपाथ पर लगी टाइलें सफेद और ग्रे कलर की हैं।

Dragonfly viral video

तीस हजार लेंस वाली आंखों से ड्रैगनफ्लाई कैसे करती है शिकार, देखें वीडियो(फोटो: X/@Sheetal2242)

वीडियो की शुरुआत में एक शख्स जो हरे रंग की शर्ट पहने हुए है और एक थैला पकड़े हुए है। वह इसी मैनहोल के पास से गुजरता है। कैमरा जब धीरे-धीरे मैनहोल के करीब ज़ूम इन किया जाता हौ तो इसमें से एक छोटा सा छेद दिखाई देता है। जिसके अंदर से एक ड्रैगनफ्लाई बाहर निकलती हुई दिखाई देती है। यहां पर एक ड्रैगनफ्लाई नहीं होती है बल्कि इनका झुंड होता है। जो ई मैनहोल के ऊपर मंडराती हुई दिखाई देती है। फिर अचानक से एक मच्छर का शिकार कर लेती है। इस प्रकार से यह सीवर से आने वाले लगभग सभी मच्छरों का शिकार करती हुई दिखाई देती है।

End of Feed