VIDEO: लाखों की बिक्री, फिर भी मुनाफा कम! नौकरी छोड़ बिजनेस करना चाहते हैं तो पहले सुनिए इस डोसा वाले की कहानी

डोसा बेचकर 12 लाख रुपये महीने का टर्नओवर करने वाले ठाणे के रेस्टोरेंट मालिक ने बिजनेस की असली कहानी बताई। लाखों की कमाई के बावजूद कितना मुनाफा बचता है, वह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आजकल कई लोग नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देखते हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर ऐसे लोगों की सफलता की कहानियां देखने को मिलती हैं लेकिन क्या बिजनेस करना हमेशा उतना आसान और फायदेमंद होता है, जितना सोशल मीडिया पर दिखता है? हाल में इसी से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक डोसा वाला कारोबार से जुड़े कुछ ऐसे सवालों का जवाब देता है, जिसे सुनकर लोगों के कान खड़े हो गए।

dosa seller 12 lakh monthly turnover business reality viral video

डोसा वाले ने बिजनेस करने वालों को दी खास सलाह (X/@2Varalakshmi)

12-13 लाख का टर्नओवर, लेकिन जेब में सिर्फ 1 लाख

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि ठाणे का एक डोसा रेस्टोरेंट के मालिक कंटेंट क्रिएटर उत्कर्ष वर्मा से बातचीत करते नजर आ रहा है। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी कमाई और खर्च का पूरा हिसाब बताया, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि जब उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया था, तब ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रहती थी। उस समय उनकी दुकान का मासिक टर्नओवर करीब 12 से 13 लाख रुपये तक पहुंच गया था। लोगों को लगता था कि वह हर महीने लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे होंगे, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली।

End of Feed