Viral Video: पिछले कुछ दिनों से देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश (Rain Viral Video) हो रही है। कुछ जगहों पर तो इतनी बारिश हुई है कि बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। इसके कारण जान माल को भारी नुकसान भी हुआ है। कुछ जगहों से तो बाढ़ के काफी चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर भी एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल हो रहे हैं, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, काफी अनोखे अंदाज में बाढ़ के पानी में फंसे एक कुत्ते का रेस्क्यू किया गया है।
कुत्ते का रेस्क्यू
ये भी पढ़ें - Viral: फ्लाइट के अंदर एयरहोस्टेस ने मासूम बच्चे के साथ किया ऐसा काम, बार-बार देखेंगे ये क्यूट वीडियो
ये तो हम सब जानते हैं कि विगत कुछ दिनों में महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में काफी बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर तो इतनी बारिश हुई है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, लोनावला में भी लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसी दौरान कार्ला गांव में बाढ़ के पानी में एक कुत्ता बुरी तरह फंस गया। लेकिन, राहत एवं बचाव दल ने समय रहते सुरक्षित तरीके से कुत्ते का रेस्क्यू किया। देखें वीडियो...
कुत्ते का अनोखे अंदाज में रेस्क्यू
वीडियो में आपने देखा किस तरह कुत्ते का रेस्क्यू किया गया। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और रेस्क्यू टीम की तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये है असली इंसानियत। कुछ का कहना है कि दिल जीतने वाला नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
