Dog Riding A Bike: किसी न किसी काम के लिए आप बाहर रास्ते पर तो जाते ही होंगे। काफी बार गाड़ी या बाइक लेकर भी गए ही होंगे। ऐसे में कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देखने के बाद इंसान को अपनी ही आंखों पर शक होने लगेगा। क्योंकि जो हमने कभी नहीं देखी, वो अचानक से दिख जाए तो कुछ ऐसा ही रिएक्शन आता है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके तोते उड़ जाएंगे।
बाइक चलाते हुए कुत्ते का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक कुत्ता बाइक चलाते हुए दिखेगा। इतना ही नहीं बाइक के पिछली सीट पर एक शख्स भी बैठा है और कुत्ता भी मस्ती में ड्राइव कर रहा है। आलम ये है कि लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे लाइक एंड शेयर भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जानवर इंसानों के अपेक्षा जल्दी चीजों को सीखते हैं।
बाइक चलाते हुए कुत्ते का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा तो पहली बार देखा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कुत्ते भी इंसानों की तरह समझदार होते हैं। बता दें, इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
