पुलिस के साथ चोर देखते ही भड़क गया डॉगी, फिर जो किया हंसी रोकना मुश्किल होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 27, 2025, 09:31 AM IST

Viral Video Today: वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिस अधिकारी और चोर रेलवे ट्रैक की ओर जा रहे हैं, तभी एक कुत्ता उनके पीछे-पीछे चलने लगता है। कुत्ता दौड़कर दोनों के पीछे पहुंचा और चोर के काट लिया।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रेलवे स्टेशन का मालूम होता है। यहां पुलिस अधिकारी ने रात के अंधेरे में चोर को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी चोर को पकड़कर ले जा रहा है तभी वहां एक डॉगी भी पहुंच गया। डॉगी चोर को देखकर तुरंत भड़क गया और उसके कूल्हा पर काट लिया। वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिस अधिकारी और चोर रेलवे ट्रैक की ओर जा रहे हैं, तभी एक कुत्ता उनके पीछे-पीछे चलने लगता है। कुत्ता दौड़कर दोनों के पीछे पहुंचा और चोर के काट लिया।

Viral Video Today

वायरल वीडियो देखकर शायद ही कोई हंसी रोकना पाएगा। (X/gharkekalesh)

'अंडरकवर' एजेंट निकला डॉगी

इस घटना ने सोशल मीडिया पर हंसी की लहर दौड़ा दी। नेटिजन्स को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि क्या यह महज संयोग था या कुत्ता वास्तव में कुछ गलत होने का आभास कर रहा था। लोगों की प्रतिक्रियाओं से यह स्पष्ट है कि इस घटना ने उन्हें हंसी और आश्चर्य दोनों ही पैदा किया। कुछ यूजर्स ने मजाकिया तरीके से कहा कि कुत्ता 'अंडरकवर एजेंट' की तरह काम कर रहा था, जबकि अन्यों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा उपायों की मांग की।

End of Feed