Viral Video: समय रहते कुत्ते ने दिखाई दिलेरी, नहीं तो बन जाता चीते का खाना, देखें ये मजेदार वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 8, 2023, 01:50 PM IST

कुत्ते और चीते की इस फाइट को देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। ये वीडियो काफी मजेदार है, जिसे देखने के बाद आप कुत्ते की तारीफ जरूर करेंगे। आइए देखते हैं ये मजेदार वीडियो...

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते ने दिखाई दिलेरी
  • चीते के साथ की मजेदार फाइट
  • काफी मजेदार है ये वीडियो

Dog And Leopard Funny Video Viral: सोशल मीडिया पर हर रोज काफी वीडियोज वायरल होते हैं, लेकिन इसमें से कुछ ही ऐसे वीडियो (Viral Video) होते हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं। कुछ ऐसा ही ये भी वीडियो है, जो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो (Funny Video) काफी मजेदार है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली। आप इसे देखते ही हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

Dog And Leopard Funny Video Viral

कुत्ते और चीते का मजेदार फाइट सीन का वीडियो वायरल (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'kn_ow.static')

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कुत्ता रास्ते पर बैठा होता है, तभी अचानक वहां पर एक चीता आ जाता है और कुत्ते पर हमला करने वाला ही होता है, तभी कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद आप सन्न रह जाएंगे। होता कुछ यूं होता है कि जैसे चीता कुत्ते पर हमला करने वाला होता है, वैसे ही झट से कुत्ता उठता है और फिर चीता को देख भौंकने लगता है और तब तक उसका डटकर सामना करता है, जब तक वहां से चीता भाग नहीं जाता। ऐसे में कुत्ते के इस दिलेरी का वीडियो (Trending Video) जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed