ओ तेरीः ये है भारत का सबसे रहस्यमई स्थान, जहां 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियों का अनूठा संग्रह

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 22, 2023, 01:58 PM IST

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से करीब 145 किमी की दूरी पर स्थित उनाकोटी है, जो आज भी अपने रहस्यों के लिए जाना जाता है। यहां आपको 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियों का अनूठा संग्रह देखने को मिलेगा, जिसे देखने के बाद शॉक्ड हो जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • काफी रहस्यमई है उनाकोटी
  • मूर्तियों की संख्या एक करोड़ में एक कम
  • कारण भी बेहद अनोखा

Unakoti Rock Carvings: दुनिया अजूबों से भरा पड़ा है, खासतौर पर अपना भारत देश और यहां के रहस्य। इन रहस्यों पर से आज तक कोई पर्दा नहीं उठा सका है। दुनियाभर के तमाम शोधकर्ता ऐसे विषयों पर शोध करने की काफी कोशिश करते हैं, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाते हैं। यह स्थान न सिर्फ भारत का बल्कि दुनिया के सबसे रहस्यमई स्थानों में से एक माना जाता है, जिसके बारे में आज तक कोई सटीक प्रमाण नहीं है कि आखिर इसके पीछे का क्या कारण है?

Unakoti Rock Carvings

उनाकोटी रॉक कार्विंग्स (Image Credit: iStock)

इस स्थान का नाम उनाकोटी है, जो अगरतला (त्रिपुरा की राजधानी) से लगभग 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान के बारे में कहा जाता है कि यहां 99 लाख 99 हजार 999 पत्थर की मूर्तियां हैं, जो एक करोड़ से महज एक कम हैं। लेकिन आज तक इसका रहस्य कोई सुलझा न सका। ये ये मूर्तियां किसने बनाई, कब बनाई या क्यों बनाई, इस सवाल का जवाब ढूंढना नामुमकीन सा बन गया है। इस स्थान को लेकर जो सबे जरूरी प्रश्न पूछा जाता है वो है यहां की मूर्तियां, जो एक करोड़ से एक कम ही क्यों है?

End of Feed