Diwali Offer: दारू और चखना दोनों का जुगाड़...दुकानदार का अनोखा ऑफर, मोबाइल खरीदने पर शराब और जिंदा मुर्गा फ्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 10:51 AM IST

Diwali Offer: दीवाली पर कई तरह के ऑफर आते हैं। इन दिनों लोग जमकर शॉपिंग करते हैं और दुकानदार भी उन्हें लुभाने के लिए तरह-तरह लुभावने ऑफर देते हैं। इन दिनों बाजार गुलजार रहता है और पूरे देश में अरबों का व्यापार होता है। पंजाब में एक दुकानदार ने एक अलग ही किस्म का ऑफर निकाल दिया है।

Diwali Offer: पंजाब (Punjab) में इस दीवाली पर एक दुकानदार ने अजब तरीके का ही ऑफर दिया है। दुकानदार ने एक ऐसी स्कीम निकाली है जिससे उसके दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

diwali offer

मोबाइल खरीदने पर शराब और मुर्गा फ्री

शराब के साथ चखने का जुगाड़

आजतक के अनुसार अमृतसर में स्थित एक दुकान के मालिक ने दीवाली ऑफर के रूप में दारू और चखने का जुगाड़ करा दिया है। मतलब अगर आप इस दुकान से मोबाइल खरीदते हैं तो आपको फ्री में एक बोतल शराब और जिंदा मुर्गा दिया जाएगा। यानि की मोबाइल दुकान से करिए और पार्टी का इंतजाम भी दुकानदार ही करा दे रहा है।

End of Feed