Dhirendra Krishna Shastri Video: बागेश्वर सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लोग कथावाचक के रूप में जानते हैं, लेकिन आज हम आपको उनके एक नए रूप से परिचय करवाएंगे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न सिर्फ एक मशहूर कथावाचक हैं, बल्कि वह टेक्नो प्रेमी भी हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो के जरिए आप समझ सकते हैं कि वह न सिर्फ भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं बल्कि टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
धीरेंद्र शास्त्री वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- पत्नी की मृत्यु से दुखी होने वाला भगवान कैसे? 'द केरला स्टोरी' से पहले सद्गुरु ने दिया था करारा जवाब, वीडियो वायरल
किसी पारंगत शख्स की तरह चलाया ड्रोन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खुद अपने हाथ से ड्रोन कैमरा चला रहे हैं। वह बहुत ही शानदार तरीके से ड्रोन कैमरे को चलाते दिख रहे हैं। वीडियो को देखकर किसी को भी लग सकता है कि उन्होंने ड्रोन कैमरा चलाने की ट्रेनिंग ली होगी। हालांकि, वह जितने बिजी रहते हैं, ऐसा लगता नहीं है कि वह इसकी ट्रेनिंग लेने गए होंगे। इसके बाद भी वह किसी पारंगत शख्स की तरह ड्रोन कैमरे को चलाते दिख रहे हैं। इस दौरान वह अपने मन मुताबिक कैमरे को कहीं भी ले जा रहे हैं और उससे बढ़िया-बढ़िया शॉट लेते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-
गौरतलब है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के प्रमुख महंत हैं। अपने बयानों से लेकर दिव्य दरबार लगाने को लेकर भी वह चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा उनकी शादी को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। पिछले दिनों कथावाचक जया किशोरी से उनकी शादी को लेकर चर्चा चल रही थी, हालांकि धीरेंद्र शास्त्री ने इसे कोरा बकवास बताया था। इस वीडियो को onroad____ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
