Desi Jugaad Video: पूरे भारत में इन दिनों गर्मियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करने लगे हैं। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या किचन में काम करने के दौरान होती है। ज्यादातर घरों में किचन में फैन लगा नहीं होता। इस दौरान खाना बनाने में गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ता है। इससे बचने के लिए एक शख्स ने शानदार निंजा टेक्निक निकाली है। सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है।
देसी जुगाड़ का जबरदस्त वीडियो
वीडियो को देखकर आपकी हंसी भी छूट सकती है। आप इस वीडियो को देखकर शख्स के जबरदस्त जुगाड़ की तारीफ करते नहीं थकेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स किचन में काम कर रहा है। इस दौरान उसने अपनी पीठ पर टेबल फैन बांधा हुआ है। शख्स बहुत ही मजेदार तरीके से अपनी पीठ पर टेबल फैन बांधा नजर आता है। सबसे मजेदार बात यह है कि इस दौरान वह अपनी पीठ पर टेबल फैन स्टैंड भी बांधकर रखता है। देखें वीडियो-
वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा मजेदार है। आपने इससे पहले ऐसा जुगाड़ शायद ही कभी देखा होगा। वीडियो देखकर आप बमुश्किल अपनी हंसी रोक पाएंगे। आप देख सकते हैं कि टेबल फैन और स्टूल को पीठ से बांधकर शख्स अपना सारा काम कर रहा है। वो आराम से चलते-फिरते अपना काम करता दिख रहा है। इस मजेदार वीडियो को _audeniosantos नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है।
