Desi Girl Dance Video: इंटरनेट पर हर रोज डांस के कई सारे वीडियो अपलोड किए जाते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जिसे लोग काफी पसंद करते हैं और लाइक भी करते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है जिसे देख आप भी दिल हार बैठेंगे। इस वीडियो में आपको एक देसी गर्ल नजर आएगी, जो इतना कमाल का डांस कर रही है कि क्या ही कहा जाए।
धक-धक गर्ल के गाने पर देसी गर्ल ने किया जोरदार डांस (Instagram)
ये भी पढ़ें - शादी में आई लड़की ने स्टेज पर काटा ऐसा बवाल, डांस स्टेप देख यूजर्स बोले - अदाएं कातिल है
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक देसी गर्ल माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस कर रही है, जिसमें वह 'धक धक करने लगा' गाने पर कमाल का ठुमका लगा रही है। वीडियो में लड़की ने नीले रंग की साड़ी और सिल्वर कलर की ब्लाउज पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। यूजर्स का कहना है कि खूबसूरती के साथ-साथ लड़की के अंदर डांस का गजब का टैलेंट भी है।
धक-धक गर्ल के गाने पर देसी गर्ल ने किया जोरदार डांस
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि गजब के मूव्स है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आप तो माधुरी दीक्षित को भी फेल कर रही हैं। बता दें, इस वीडियो को supriyachavanofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अबतक 6 लाख 88 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
