Viral Video: कहते हैं कि 'मेहनत का फल मीठा होता है', लेकिन जब उस मेहनत से अपने माता-पिता और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान आए, तो उस खुशी की कीमत करोड़ों में भी नहीं मापी जा सकती। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो (Trending Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी और चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी। यह कहानी है उदय हलदार नाम के एक डिलीवरी बॉय की। उदय ने दिन-रात कड़ी धूप, बारिश और ठंड की परवाह किए बिना ऑर्डर डिलीवर किए और थोड़ा-थोड़ा पैसा जोड़कर अपने घर के लिए एक नया टीवी खरीदा।
दिल को छू लेने वाला मामला (तस्वीर साभार- @raw.indiaa)
ये भी पढ़ें - Viral Video: रेड लाइट जंप की तो खैर नहीं! पुलिस ने सड़क पर उतारा ‘गोरिल्ला’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को सिखाया सबक
दिल को छू लेने वाला नजारा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो जरूर इमोशनल हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को raw.indiaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों व्यूज अब तक मिल चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि असली हीरो तो यह लड़का है, जो ईमानदारी की कमाई से अपने परिवार को खुशियां दे रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मां और दादी की यह मुस्कान दुनिया की सबसे कीमती चीज है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
