Viral Video: आग की लपटों के बीच मसीहा बनकर पहुंचा शख्स, महिला को पीठ पर लादकर सुरक्षित निकाला बाहर

दिल्ली के साकेत में शोरूम में लगी आग के बीच एक शख्स ने महिला को पीठ पर उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला। बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दिल्ली के साकेत इलाके में एक शोरूम में लगी भीषण आग के बीच एक शख्स ने ऐसी बहादुरी दिखाई, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। आग और धुएं के बीच फंसी एक महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इस शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना मदद का हाथ बढ़ाया। उसने महिला को अपनी पीठ पर उठाया और एक सीढ़ी के सहारे बिल्डिंग की एक छत से दूसरे छत तक सुरक्षित पहुंचा दिया। इस घटना का वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Delhi Saket Fire Rescue viral video

महिला की जान बचाते हुए शख्स (Instagram/@timesnownavbharat)

आग के बीच फंसी थी महिला

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के साकेत (Saket, Delhi) इलाके में एक शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई। आग की वजह से शोरूम के अंदर मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई। ऐसे में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान एक महिला भी अंदर फंस गई। बाहर निकलने का रास्ता आसान नहीं था। ऐसे मुश्किल हालात में एक शख्स ने महिला को सुरक्षित बाहर निकालने की जिम्मेदारी उठाई।

End of Feed