Delhi Video Viral: दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल के दिनों में मेट्रो असामान्य कारणों से सुर्खियों में है। झगड़े, लिपलॉक, डांस समेत अनोखे फैशन का प्रदर्शन करते तो आपने कई लोगों को दिल्ली मेट्रो में देखा होाग, मगर इस बार एक अनोखा वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कोच के अंदर एक आदमी नाचता और गाता हुआ दिखाई दे रहा है। 33 सेकंड की क्लिप को Reddit पर पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी काफी हंसी ठिठोली करते दिखे। गौरतलब है कि, हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शख्स ने महिला को सीट देने से मना कर दिया था।
रेडिट पर पोस्ट किए गए इस वीडियो का कैप्शन है- 'दिल्ली मेट्रो में बिंज-वॉच करने के लिए आपको किसी सदस्यता की आवश्यकता नहीं है।' वीडियो में कोच के दरवाज़े के पास खड़े एक व्यक्ति को कैद किया गया है, जो अपने स्टॉप का इंतज़ार करते हुए अचानक गाना और डांस करना शुरू कर देता है। उसके अचानक किए गए डांस ने साथी यात्रियों को चकित कर दिया, कुछ लोग आश्चर्य से देखते रहे और अन्य ने तुरंत अपने फोन उठाकर उस पल को रिकॉर्ड कर लिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर पर प्रतिक्रिया दी है।
रेडिट पर कुछ यूजर्स शख्स की बेपरवाही की तारीफ करते दिखे तो वहीं कई लोगों ने इस वीडियो को मजेदार मीम्स में बदल दिया। एक यूजर ने लिखा, 'मैं लगभग हर दिन मेट्रो ड्रामा देखता हूं, यह हमेशा इतना दिलचस्प होता है कि मुझे अपना फोन दूर रखने के लिए मजबूर होना पड़ता है।' दूसरे ने कहा कि, 'खुशी इस तरह दिखती है, महीने के अंत में सबसे मोटी तनख्वाह मिलना नहीं, बल्कि वास्तव में अपनी आंतरिक खुशी का निर्माण करना और अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखना, मैं भी एक बार ऐसा ही था, लेकिन जीवन में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए और आप आसानी से कम पर समझौता नहीं कर सकते।' तीसरे यूजर ने कहा, 'इन्हें कुछ भी कहो, लेकिन ये लोग माहौल को खुशनुमा बनाना जानते हैं।'
