Video: दिल्ली मेट्रो में युवक ने महिला को सीट देने से किया इन्‍कार तो मचा बवाल, यूजर्स ने याद दिलाया समानता का अधिकार

Delhi Metro Video: दिल्‍ली मेट्रो में इस वीडियो को एक महिला ने रिकॉर्ड किया। इसमें एक आदमी और खड़े लोगों के बीच तनावपूर्ण बातचीत दिखाई गई है। जब उससे अपनी सीट छोड़ने का आग्रह किया गया, तो आदमी ने व्यंग्यात्मक तरीके से जवाब दिया।

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में सीटों को लेकर झगड़ा होना आम बात हो गई है। इस वजह से कई अन्‍य यात्रियों को भी दुश्‍वारियों का सामना करना पड़ता है। मेट्रो में वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और विकलांग लोगों के लिए निर्धारित सीटों को प्राय: अनदेखी होती है जो विवाद का कारण बनता है। दिल्‍ली मेट्रो का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें जनकपुरी पश्चिम के पास ब्लू लाइन पर भीड़भाड़ वाली दिल्ली मेट्रो में एक पुरुष और महिलाओं के एक समूह के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। दावा है कि, बैकपैक और इयरफ़ोन के साथ बैठे पुरुष ने एक महिला को अपनी सीट देने से इन्कार कर दिया जिससे बहस छिड़ गई। वैसे टाइम्‍स नाउ नवभारत वायरल वीडियो या उससे जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

दिल्‍ली मेट्रो में बहस।

दिल्‍ली मेट्रो में इस वीडियो को एक महिला ने रिकॉर्ड किया। इसमें एक आदमी और खड़े लोगों के बीच तनावपूर्ण बातचीत दिखाई गई है। जब उससे सीट छोड़ने का आग्रह किया गया, तो आदमी ने व्यंग्यात्मक तरीके से जवाब दिया, जिससे विवाद के केंद्र में मौजूद महिला ने उसका मजाक उड़ाया। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, आदमी ने हिलने से इन्कार कर दिया, केवल तब खड़ा हुआ जब उसका स्टॉप आया। सोशल मीडिया पर व्यक्ति के अपनी सीट पर बने रहने के फैसले पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोगों का मानना है कि उसे मेट्रो कोच में खड़ी महिला को अपनी सीट दे देनी चाहिए थी, जबकि अन्य लोगों को उसके बैठे रहने से कोई समस्या नहीं है। उनका तर्क है कि सीट पर उसका भी उतना ही अधिकार है जितना किसी और का।

End of Feed